onwin giriş
Home देश राजनीति

असम में NDA का सीट बंटवारा तय, BJP-AGP-BPF के बीच समझौता फाइनल

असम विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। इसकी जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी, असोम गण परिषद् और बोडोलैंड पीपल फ्रंट के बीच सीट बंटवारे पर अंतिम सहमति बन गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शाम तक यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि किस पार्टी को कौन-सी सीट दी गई है। वहीं New Delhi में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी है, जिसमें Narendra Modi भी मौजूद हैं। इस बैठक में असम और पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है।

सीट बंटवारे के तहत असम गण परिषद (AGP) 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) को 11 सीटें दी गई हैं। भाजपा बाकी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

इस बीच, मुख्यमंत्री ने साफ किया कि United People’s Party Liberal (UPPL) अब NDA का हिस्सा नहीं है, हालांकि वह 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके उलट BPF गठबंधन में बनी रहेगी।

गौरतलब है कि बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (BTC) क्षेत्र, जो 2003 में छठी अनुसूची के तहत बना एक स्वायत्त क्षेत्र है, वहां की 15 विधानसभा सीटों पर BPF और UPPL के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। फिलहाल सभी दलों की नजरें उम्मीदवारों की सूची पर टिकी हैं, जो जल्द ही जारी हो सकती है।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.