भारतीय डाक विभाग अपनी ग्राहकों को बचत के सुरक्षित विकल्प देता आ रहा है। ऐसी ही एक लोकप्रिय योजना पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) है, जिसमें निवेश पर हर महीने नियमित ब्याज मिलता है।
इस योजना के तहत आप सिंगल और जॉइंट दोनों तरह के खाते खोल सकते हैं।
निवेश सीमा:
- सिंगल अकाउंट: अधिकतम ₹9,00,000
- जॉइंट अकाउंट: अधिकतम ₹15,00,000 (3 नाम दर्ज)
ब्याज दर: वर्तमान में इस योजना पर सालाना 7.4% ब्याज मिलता है।
न्यूनतम निवेश: योजना में खाता खोलने के लिए कम से कम ₹1,000 का निवेश आवश्यक है।
अवधि: यह योजना 5 साल की है, जिसके बाद मैच्योरिटी पर आपका मूल निवेश और शेष बचे ब्याज सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है।
अगर आप जॉइंट अकाउंट में ₹15,00,000 जमा करते हैं, तो
➡️ सालाना ब्याज = 7.4%
➡️ हर महीने मिलने वाला ब्याज: लगभग ₹9,250
यह मासिक ब्याज आपके बैंक में सीधे जमा होता रहेगा।
जॉइंट अकाउंट क्यों फायदेमंद?
• इस योजना में आप अधिकतम 3 लोगों के नाम तक दर्ज करा सकते हैं।
• अपने जीवनसाथी, रिश्तेदार या परिवार के सदस्य के साथ खाता खोलकर आप अच्छी मासिक आय हासिल कर सकते हैं।
और क्या जानना ज़रूरी है?
• इस स्कीम में खाता खुलवाने के लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट होना आवश्यक है।
• मैच्योरिटी के बाद आपकी मूल राशि समेत ब्याज आपके बैंक खाते में आ जाता है।
पोस्ट ऑफिस की MIS योजना उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो सुरक्षित निवेश के साथ मासिक नियमित आय भी पाना चाहते हैं। खासकर रिटायरमेंट या अतिरिक्त नियमित आय की आवश्यकता रखने वाले निवेशकों के लिए यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

