onwin giriş
Home अंतर-राष्ट्रीय

ईरान पर हमले फिलहाल रुके, बातचीत के बाद आगे की रणनीति: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा है कि फिलहाल ईरान पर सभी सैन्य हमलों को रोक दिया गया है और आगे की रणनीति बातचीत के परिणाम पर तय की जाएगी।

ट्रंप के अनुसार, अमेरिकी युद्ध विभाग को निर्देश दिया गया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर किसी भी प्रकार के हमले न किए जाएं। उन्होंने बताया कि यह फैसला ईरान के साथ पिछले दो दिनों में हुई “सकारात्मक और रचनात्मक” वार्ता के आधार पर लिया गया है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व में चल रही शत्रुता के समाधान को लेकर बातचीत अच्छे संकेत दे रही है। उन्होंने कहा कि यह वार्ता पूरे सप्ताह जारी रहेगी और उसी के आधार पर आगे के फैसले लिए जाएंगे।

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी यह संघर्ष अब 24वें दिन में पहुंच चुका है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ उनकी सीधी बातचीत हुई है और हालिया संवाद सकारात्मक रहा है।

गौरतलब है कि अमेरिका और इजरायल द्वारा तेहरान पर किए गए हमलों के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई थी। इसके जवाब में ईरान ने भी मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया।

इस संघर्ष का असर वैश्विक स्तर पर भी देखने को मिला है। तेल और गैस की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है।

हालांकि, अब बातचीत के रास्ते खुलने से यह उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में स्थिति में सुधार हो सकता है।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.