



वर्ल्ड बैंक से एक अच्छी खबर आई है। भारत को कोविड-19 की रोकथाम के लिए वल्र्ड बैंक एक अरब डाॅलर की मदद करेगा। विश्व बैंक ने मदद की इस राशि पर अपनी मुहर लगा दी है. इससे देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी मदद मिलेगी। देश को वल्र्ड बैंक की ओर से मिलने वाली यह बड़ी राहत है।.
जाहिर तौर पर इससे कोरोना वायरस के संकम्रण को रोकने, नए मरीजों की पहचान करने और संक्रमित मरीजों के इलाज में मदद मिलेगी। बताया जा रहा है इससे भारत के सभी राज्यों और केंद्र प्रशासित प्रदेशों में मेडिकल सेवाओं को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।