onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

सभी कर्मचारियों को एक जनवरी 2022 से तीन प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा

सचिव डॉ. पंकज पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। सभी कर्मचारियों को एक जनवरी 2022 से तीन प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।उत्तराखंड सरकार ने निगम और निकायों के प्रदेश के 45 हजार से ज्यादा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश जारी हो गए। पिछले दिनों राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात मिली थी, लेकिन निगमों-निकायों में महंगाई भत्ते का मामला उनके बोर्ड के फैसले पर निर्भर किया गया था।

बृहस्पतिवार को सचिव डॉ. पंकज पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। सभी कर्मचारियों को एक जनवरी 2022 से तीन प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। पांचवें वेतनमान, छठें वेतनमान और सातवें वेतनमान आहरित करने वाले कर्मचारियों के लिए शासन ने अलग-अलग आदेश जारी किया है।राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गोसांई, उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश महामंत्री रविनंदन कुमार सहित कई संगठन पदाधिकारियों ने इसके लिए सरकार का आभार जताया।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.