मौसम उत्तराखंड : प्रदेश में मौसम में फिर से बदलाव हो गया है शनिवार को राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। बहरहाल राज्य में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। रविवार से मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 21.7 व न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, मैदानी इलाकों में पाला व कोहरा लगातार जारी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को आसमान साफ रहेगा। रविवार को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। चार और पांच जनवरी को मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। छह जनवरी से अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ सकती है।