



ब्रज रत्न 2019 अवार्ड में शिरकत करने के लिए उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य आगरा में पहुंच चुकी हैं। होटल होलिडे इन में कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है। इस कार्यक्रम में ब्रज के लिए सराहनीय कार्य करने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा। इंक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में ब्रज रत्न अवार्ड का आयोजन किया जा रहा है। पिछले वर्ष भी इस कार्यक्रम में ब्रज के लोगों को सम्मानित किया गया था।