onwin giriş
Home उत्तराखंड चारधाम यात्रा

चार धाम यात्रा के लिए परिवहन विभाग की ओर से विभिन्न कंपनियों और परिवहन निगम से अतिरिक्त बसों की मांग की गई

चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के लिए परिवहन विभाग की ओर से लोकल रूट पर संचालित होने वाली बसों का अधिग्रहण किया गया है। जिसका असर लोकल रूट पर पड़ा है। परेशान लोकल यात्रियों ने जाम लगाकर बस सेवा शुरू करने की मांग की।चार धाम यात्रा के लिए परिवहन विभाग की ओर से विभिन्न कंपनियों और परिवहन निगम से अतिरिक्त बसों की मांग की गई। यात्रियों के बढ़ रहे दबाव को देखते हुए बीते रोज परिवहन विभाग ने कुछ बसों का अधिग्रहण किया था। परिवहन कंपनियों की आपत्ति है कि लोकल रूट पर चलने वाली बसों का अधिग्रहण करने से स्थानीय यात्री परेशान होंगे।

इसका असर सोमवार की सुबह लोकल बस स्टैंड पर देखने को मिला। सुबह पांच बजे से बस ना मिलने से परेशान लोकल यात्रियों का सब्र जवाब दे गया। सुबह आठ बजे इन्होंने यहां जाम लगा दिया। जिससे परिवहन निगम की बसें आगे नहीं बढ़ पाई। इस मार्ग से निकलने वाली छोटी बड़ी गाड़ियां जाम में फंसी रही।पुलिस ने हस्तक्षेप कर परिवहन विभाग से बस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। लेकिन यात्री नहीं माने, नायब तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल यहां पहुंचे। करीब डेढ़ घंटा तक यात्रियों ने जाम लगाकर रखा। परिवहन विभाग की ओर से वाहन की व्यवस्था करने का आश्वासन मिलने के बाद जाम खोला गया।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.