onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

प्रदेश और देश की डबल इंजन की सरकार सभी वरिष्ठों के आशीर्वाद से लगातार विकास कार्य कर रही है; भाजपा उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी

भाजपा उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने कहा कि प्रदेश और देश की डबल इंजन की सरकार सभी वरिष्ठों के आशीर्वाद से लगातार विकास कार्य कर रही है। शुक्रवार को हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के ऋषिकुल मैदान में आयोजित वरिष्ठजन सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठों के आशीर्वाद का ही प्रतिफल है कि आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा 2022 में सत्ता में आ रही है। प्रदेश में जितने विकास कार्य इन पांच साल में हुए हैं, उतने पूर्व के 50 साल में भी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि घर-समाज में बुजुर्गों का सम्मान भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। जिस समाज में बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर उनका मार्गदर्शन नहीं लिया जाता, उस समाज का दिशा से भटकने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का है और जो विकास कार्य बचे हैं वह भी जल्द पूरे होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी एक परिवार की तरह काम और जन सेवा करती है। वहीं, वैचारिक राष्ट्रवाद का भी संदेश देती है। 2002 में पहली बार उन्हें जब हरिद्वार की जनता ने आशीर्वाद दिया था उसके बाद से लगातार उन्हें आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया।भाजपा उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपने उद्बोधन में क्या बोल जाते हैं, उन्हें खुद पता नहीं होता। इससे उनकी गंभीरता का पता चल जाता है। कहा कि कि कांग्रेस ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया है और सैनिकों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का काम किया है। यह वही कांग्रेस है जो दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के लिए अपशब्दों का प्रयोग करती थी और आज उनकी शहादत पर घड़ियाली आंसू बहा रही है।कार्यक्रम में 90 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठों को मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी वरिष्ठों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़, सुनील अग्रवाल, राजेश शर्मा,तरुण नैयर, प्रमोद शर्मा, जगदीश लाल पाहवा, राजेंद्र राय, महेश गौड़, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, विमल दयानी, सुरेश गुलाटी मौजूद रहे।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.