onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार के मुताबिक, सभी प्रस्तावों का अध्ययन भी तेजी से किया जा रहा

आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार के मुताबिक, सभी प्रस्तावों का अध्ययन भी तेजी से किया जा रहा है। इसी हिसाब से भर्तियों की प्रक्रिया भी तेजी से चलाई जाएगी।

प्रदेश में चल रही भर्तियों के इंटरव्यू अब तेजी से होंगे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग आगामी अगस्त से मई के बीच विशेष अभियान शुरू करने जा रहे हैं, जिसके तहत तीन हजार खाली पदों के सापेक्ष दस हजार अभ्यर्थी इंटरव्यू देंगे।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि प्रदेश में भर्तियों की प्रक्रिया तेजी से संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि 22 में से 15 भर्तियों की परीक्षा कराई जा चुकी हैं। दिसंबर तक बाकी सात भर्तियों की परीक्षाएं भी पूरी करा दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि नए साल के लिए भर्तियों का कैलेंडर भी अगस्त में ही जारी कर दिया जाएगा।

असिस्टेंट प्रोफेसर       455 पद
जेई                           776 पद
एई                           171 पद
पीसीएस                    314 पद
पीसीएस-जे                13 पद
लोवर पीसीएस            191 पद
फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर    63 पद

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु के निर्देशों के बाद विभागों से भर्तियों के प्रस्ताव (अधियाचन) तेजी से आयोग के पास आ रहे हैं। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार के मुताबिक, सभी प्रस्तावों का अध्ययन भी तेजी से किया जा रहा है। इसी हिसाब से भर्तियों की प्रक्रिया भी तेजी से चलाई जाएगी।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.