onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

देहरादून नगर निगम के महापौर सुनील उनियाल गामा और राजपुर रोड विधायक खजान दास ने परेड ग्राउंड में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण किया

देहरादून नगर निगम के महापौर सुनील उनियाल गामा और राजपुर रोड विधायक खजान दास ने परेड ग्राउंड में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने परेड ग्राउंड में हो रहे सभी कार्यों को महापौर और विधायक को दिखाया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 15 अगस्त से पहले परेड ग्राउंड के सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। रेनवाटर हार्वेस्टिंग के कार्य मे कुछ अतिरिक्त समय लगेगा।

निरीक्षण के बाद महापौर सुनील उनियाल गामा और विधायक खजानदार ने स्मार्ट सिटी के कार्यों पर संतुष्टि जताई। महापौर ने कहा कि लगभग 50 फीसद कार्य पूरा हो चुका है। 15 अगस्त तक अन्य कार्य भी पूरे हो जाएंगे। विधायक खजान दास ने कहा कि 15 अगस्त का मुख्य कार्यक्रम परेड ग्राउंड में ही आयोजित होगा। उन्होंने परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराने की भी मांग की।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.