onwin giriş
Home उत्तराखंड

यमुनोत्री और गंगोत्री की ऊंची चोटियों पर शुक्रवार रात से हिमपात जारी

यमुनोत्री और गंगोत्री की ऊंची चोटियों पर शुक्रवार रात से हिमपात जारी है। पहाड़ों पर कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं। वहीं दूसरी ओर देर रात से हो रही बारिश से यमुनोत्री राजमार्ग खनेड़ा के पास चट्टान दरकने के कारण बंद  हो गया है।

शनिवार को यमुनोत्री हाईवे खनेड़ा के पास चट्टान दरकने के कारण अवरुद्ध हो गया। हाईवे पर सुबह से यातायात ठप है। यमुनोत्री धाम जाने व आने वाले तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। एनएच की मशीनें हाईवे खोलने में जुटी है।

एनएच ने तीर्थयात्रियों की आवाजाही के लिए हाईवे को जल्द खोलने का दावा किया है। वहीं यमुनाघाटी क्षेत्र में देर रात से रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि हाईवे को खोलने का काम लगातार जारी है।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.