



न्यूज़ वे देहरादून। राजधानी देहरादून में मंगलवार को सुबह तड़के से घना कोहरा छाया हुआ था। हलांकि उसके बाद तकरीबन साढ़े आठ बजे बाद हल्की धूप खिल गई । घने कोहरे और पाले की वजह से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। जिसके चलते ठण्ड क़ाफी बढ़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहा। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में पाला गिरने का भी अनुमान है।
घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
देहरादून मौसम विभाग ने- नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी के मैदानी जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को धूप निकलने के बावजूद तापमान में तीन डिग्री की कमी देखने को मिली है। अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान दो डिग्री कम 13 और न्यूनतम 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय कोहरे छाने से बढ़ी ठिठुरन
प्रदेश में अचानक मौसम के करवट बदलने से ठिठुरन बढ़ गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से सोमवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। तड़के कोहरा आया और दोपहर तक हल्की धुंध रही। अपराह्न बाद ठंडी हवाएं चली। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह तापमान गिरेगा और शीत लहर चलेगी।