onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

उत्तराखंड पुलिस कर्मियों के 4600 ग्रेड पे के मसले को जनरल ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन का भी साथ मिला

उत्तराखंड पुलिस कर्मियों के 4600 ग्रेड पे के मसले को जनरल ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन का भी साथ मिला है। एसोसिएशन ने इस संबंध में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से वार्ता कर पुलिस कर्मियों को पूर्व की भांति ही प्रथम, द्वितीय व तृतीय एमएसीपी में 2400, 4600 और 4800 ग्रेड वेतन देने का अनुरोध किया।एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री ने इस मसले पर 23 जुलाई को होने वाली बैठक में पुलिस कर्मियों के पक्ष में रास्ता निकालने का आश्वासन दिया है। बुधवार को जनरल ओबीसी एंप्लाइज यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री से कहा कि पुलिस कर्मियों को उपलब्ध पदों से निम्न ग्रेड वेतन दिया जाना वित्तीय नियमों के विपरीत है।

इसका प्रतिकूल प्रभाव अन्य सेवा संघ और विभागीय कर्मियों पर पड़ सकता है। राज्य के पुलिस कर्मियों के वेतन निर्धारित करने को लेकर की गई गलत व्याख्या से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पुलिस के ढांचे में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, उप निरीक्षक व निरीक्षक के पदोन्नति के पद हैं। बावजूद इसके उन्हें निर्धारित सेवा अवधि पर पदोन्नति के पद के सापेक्ष ग्रेड पे न दिया जाना गलत है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री से इस मामले में नियमानुसार उचित कदम उठाने की मांग की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने वरिष्ठ साहित्यकार व रंगकर्मी उर्मिल थपलियाल के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व स्वजन को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने उर्मिल थपलियाल के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शोक संदेश में कहा कि उर्मिल थपलियाल बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। इसी कारण उन्हें विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.