onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह आज सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे

केदारनाथ के बाद राज्यपाल बदरीनाथ धाम भी जाएंगे। वे दोपहर चार बजे बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। इसके बाद वे चमोली जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह आज सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद राज्यपाल रुद्रप्रयाग पहुंचे। यहां पर वे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

इसके बाद राज्यपाल बदरीनाथ धाम भी जाएंगे। जानकारी के अनुसार, वे दोपहर चार बजे बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। इसके बाद वे चमोली जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दशहरे के दिन पांच अक्तूबर को राज्यपाल हेमकुंड साहिब आस्था पथ का निरीक्षण करने के बाद देहरादून के लिए होंगे रवाना।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.