onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

अल्मोड़ा के जागेश्वर मंदिर में आंवला भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के व्यवहार व टिप्पणी से उपजे विवाद को कांग्रेस ने बनाया मुद्दा

अल्मोड़ा के जागेश्वर मंदिर में आंवला (उत्तर प्रदेश) से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के व्यवहार व टिप्पणी से उपजे विवाद को कांग्रेस ने मुद्दे के रूप में लपक लिया है। कांग्रेस अब इस मुद्दे के जरिये भाजपा को घेरने की तैयारी में जुट गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने इस मुद्दे पर सोमवार को उपवास का एलान किया है। उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पुजारियों के अपमान को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भाजपा सांसद की जागेश्वर धाम में की गई टिप्पणी से कांग्रेस को बैठे बिठाए ही एक और मुद्दा मिल गया है। गढ़वाल में कांग्रेस ने इस समय भाजपा की घेराबंदी को देवस्थानम बोर्ड का मुद्दा उठाया हुआ है। वह इस मसले पर पंडा-पुरोहित समाज को अपने पाले में लाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस ने सत्ता में आने पर देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की घोषणा की है। साथ ही वह इस मसले पर पंडा-पुराहितों के बीच जाने की तैयारी भी कर रही है।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.