onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को टपकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की एवं भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ हमारे आराध्य देव हैं। आज भगवान की शरण में आया हूं। भगवान भोलेनाथ से कामना करता हूं कि प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुए। इसके बाद उन्‍होंने अपना जन्मदिन छोटे बच्चों संग मनाया। वह देहरादून स्थि‍त राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार प्रातः राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि संस्थान में बच्चों को स्कूल बस की व्यवस्था की जाएगी एवं 10 कंप्‍यूटर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पौधारोपण किया एवं दृष्टिबाधित बच्चों को मिष्ठान वितरण भी किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं आज बच्चों के बीच आकर अभिभूत हूं। उन्होंने कहा की संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति दो ऐसी शक्तियां हैं, इनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों ने भी इतिहास बनाया है, वे साधारण परिस्थितियों में अपनी इच्छा और संकल्प शक्ति से बुलंदियों तक पहुंचे हैं। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी देहरादून डा. आर राजेश कुमार एवं एसएसपी जन्मेजय खंडूरी भी मौजूद थे।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.