onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

मध्य प्रदेश से चारधाम यात्रा की बस दुर्घटनाग्रस्त , मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हिमालयन अस्पताल पहुंच गए

मध्य प्रदेश के पन्ना से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की बस यमुनोत्री हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। श्रद्धालु यमुनोत्री धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे। हादसे में 26 की मौत हो गई, जबकि चार घायलों का डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया गया। चारों घायलों को देर रात देहरादून रेफर कर दिया गया।उत्तरकाशी में हुई दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के शव दो ट्रक में जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल लाए गए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हिमालयन अस्पताल पहुंच गए हैं। अस्पताल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।उत्तरकाशी में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस हल्द्वानी की थी। बस का नंबर यूके 04 पी ए 1541 कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन से संबंधित थी। बताया जा रहा है कि चारधाम यात्रा के लिए बस का पंजीकरण ऋषिकेश से हुआ था, बस में हरिद्वार से यात्री उठाए थे। लेकिन यहां पर आधिकारिक रूप से किसी को भी इसकी जानकारी नहीं दी थी।

 

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के 69 तीर्थयात्री रविवार सुबह दस बजे हरिद्वार से दो बसों के जरिये चारधाम यात्रा के लिए निकले थे। एक बस में 41 तीर्थयात्री और दूसरी में 28 तीर्थयात्री सवार हुए। 28 तीर्थयात्रियों वाली बस डामटा में पास दुर्घटनाग्रस्त हुई।मैक्‍स अस्पताल के यूनिट हेड डाक्‍टर संदीप तंवर के अनुसार सभी घायल मरीजों की पसलियों में चोट है।विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उन्हें बेहतर से बेहतर उपचार दे रही है।

उत्तरकाशी के डामटा में हुए बस हादसे में घायल चार लोग मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक अस्पताल में चालक हीरा सिंह 45,महिला हक्की राजा 60, उदय सिंह 63, महिला राजकुंवर 60 भर्ती हैं। महिला हक्की राजा की हालत गम्भीर है। उनके फेफड़ों में गम्भीर चोट लगी है। विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। बताया कि घायलों की देखरेख में पूरी मेडिकल टीम जुटी हुई है।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.