onwin giriş
Home उत्तराखंड चारधाम यात्रा

चारों धाम में हृदयाघात से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही

चारों धाम में हृदयाघात से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। केदारनाथ में मंगलवार को फिर तीन तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। जबकि, बदरीनाथ व यमुनोत्री धाम में एक-एक तीर्थ यात्री ने दम तोड़ा।इसके साथ ही केदारनाथ में अब तक 66, यमुनोत्री में 34 और बदरीनाथ में 33 तीर्थ यात्री दम तोड़ चुके हैं। जबकि, ऋषिकेश समेत चारों धाम में यह संख्या 148 पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार केदारनाथ में मंगलवार को सप्तरी (नेपाल) निवासी उखनी देवी (80), पन्ना (मध्य प्रदेश) निवासी पडाली राजा (66) और एक अज्ञात तीर्थ यात्री ने हृदयाघात से दम तोड़ा। बदरीनाथ धाम में अचानक तबीयत बिगड़ने पर फिरोजपुर (पंजाब) निवासी सुशील कुमार (66) को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।यमुनोत्री दर्शनों को आए अशोक नगर (मध्य प्रदेश) निवासी रतिराम की मौत जानकीचट्टी के पास हुई। रतिराम अकेले ही यात्रा पर आए थे।

हृदयाघात से मरने वाले श्रद्धालु

  • धाम——-07 जून को—कुल मृतक
  • यमुनोत्री———01———-34
  • गंगोत्री———–00———-10
  • केदारनाथ——-03———-66
  • बदरीनाथ——-01———-33
  • ऋषिकेश——–00———-

केदारनाथ दर्शन को आई मध्य प्रदेश की एक महिला तीर्थ यात्री की कल लिनचोली में अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर उसे एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया।कल मंगलवार को सुबह केदारनाथ धाम में दर्शन करने आई मध्य प्रदेश की तीर्थयात्री विद्या देवी की बड़ी लिनचोली में तबीयत खराब हो गई। इस पर स्वजन महिला को एमआरपी लिनचोली में ले गए। डाक्टरों ने महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर करने की बात कही। इस पर जिला प्रशासन ने महिला का रेस्क्यू कर एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स भेजा।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.