onwin giriş
Home उत्तराखंड स्लाइड

प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर आर्थिक सुस्ती की मार को बड़ी सफाई के साथ छुपाया; 2018.19 की तुलना में 137 प्रतिशत की गिरावट

प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर आर्थिक सुस्ती की मार को बड़ी सफाई के साथ छुपा लिया गया। बजट सत्र के दौरान सदन में पेश किए गए आर्थिक सर्वे में वर्तमान वित्तीय वर्ष की विकास दर का अनुमान सामने रखा ही नहीं गया। बताया जा रहा है कि विकास दर इस समय करीब 5.5 प्रतिशत है। भराड़ीसैंण में चार मार्च को पेश किए गए बजट के दौरान ही प्रदेश सरकार ने आर्थिक सर्वे भी सदन के पटल पर रखा था। आर्थिक सर्वे 2019-20 के मुताबिक 2017-18 में प्रदेश की  विकास दर करीब 7.84 रही। 2018-19 में विकास दर 6.87 रहने का अनुमान है। खास बात ये है कि वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए आर्थिक सर्वे में विकास दर का अनुमान पेश ही नहीं किया गया।

नियोजन विभाग का दावा है कि विकास दर 2019-20 के अनुमान अभी केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय से स्वीकृत नहीं हो पाए हैं। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश की 2019-20 की विकास दर का आकलन कर लिया गया है और यह करीब 5.5 प्रतिशत आंकी गई है।विकास दर में करीब सवा प्रतिशत की गिरावट को सार्वजनिक करने से बचा गया। अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश की विकास दर राष्ट्रीय औसत दर से करीब आधा प्रतिशत अधिक है। देश की विकास दर वर्ष 2019-20 में करीब पांच प्रतिशत रहने का अनुमान था। इस हिसाब से भी प्रदेश की आर्थिक विकास दर 5.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। 

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.