



उत्तराखंड के नैनीताल गरमपानी से दुखद खबर आई है। यहां भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक के लापता है। बताया जा रहा है कि यह वाहन बागेश्वर जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि बोलेरो वाहन सुयालबाड़ी के पास 200 मीटर नीचे कोसी नदी में समा गया। वाहन में तीन लोग सवार थे। जिसमें चालक मोहन सिंह नगरकोटी (45) पुत्र उत्तम सिंह निवासी कांडा बागेश्वर और धीरेन्द्र नगरकोटी (38) पुत्र राजेन्द्र नगरकोटी की मौत हो गई। अभी एक लापता बताए जा रहे हैं। उनका नाम प्रकाश सिंह नगरकोटी है। ये तीनों लोग रानीबाग में एक परिचित के दाह संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।