onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

लैंसडौन सीट से पांचवें राउंंड तक अनुकृति को 5059 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्‍याशी दलीप रावत को 9184 वोट मिले

उत्‍तराखंड के पौड़ी जिले की छह विधानसभा सीटों पर गुरुवार को 47 प्रत्‍याशियों की किस्‍मत का पिटारा खुलेगा। सुबह आठ बजे से केंद्रों में मतगणना शुरू हो गई है।

हरक सिंह रावत भाजपा से निष्‍कासित होने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए थे। उनके साथ उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्‍यता ली थी। अनुकृति को कांग्रेस ने लैंसडौन से टिकट दिया था, लेकिन शुरुआती रुझान से वह भाजपा से पीछे रहीं। इस सीट पर भाजपा प्रत्‍याशी दलीप रावत ने बढ़त बनाए रखी। पांचवें राउंंड तक अनुकृति को 5059 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्‍याशी दलीप रावत को 9184 वोट मिले हैं।

  • यमकेशवर में दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्‍याशी रेनू बिष्‍ट आगे चल रही हैं। यहां भाजपा को 5239 वोट मिलें हैं। कांग्रेस प्रत्‍याशी शैलेंद्र सिंह रावत को 3550, आप को 61, उत्तराखंड क्रांति दल को 78 और सपा को 64 वोट मिले हैं।
  • दूसरे राउंड की मतगणना में लैंसडौन से भाजपा दलीप रावत को 4622 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस प्रत्‍याशी और हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं पीछे चल रही हैं। उन्‍हें दूसरे राउंड में 2177 वोट मिले हैं। यहां आप को 122 और यूकेडी को 69 वोट मिले हैं। श्रीनगर में गणेश गोदियाल आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा को 3424, कांग्रेस को 4024, आप को 53, उत्तराखंड क्रांति दल को 342 और समाजवादी पार्टी को 17 वोट मिले हैं।
  • चौबट्टाखाल में पहले राउंड में भाजपा को 1336, कांग्रेस को 783, आप को 139 और उत्तराखंड क्रांति दल को 05 वोट मिले हैं।
  • श्रीनगर में भाजपा प्रत्‍याशी धन सिंह रावत को 1487 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस प्रत्‍याशी गणेश गोदियाल को 1926 वोट मिले हैं। यमकेश्वर में भाजपा को 2704, कांग्रेस को 1353, आप को 28, सपा को 47 और  उत्तराखंड क्रांति दल को 27 वोट मिले हैं। लैंसडौन में भाजपा आगे है। यहां भाजपा को 2250 वोट, कांग्रेस को 1167, आप को 103 और उत्तराखंड क्रांति दल को 20 वोट मिले हैं।
  • बैलेट पेपर के बाद ईवीएम के मतों की गणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में पौड़ी से भाजपा आगे चल रही है।
  • सुबह आठ बजे से केंद्रों में मतगणना शुरू हो गई है। पौड़ी जिले की लैंसडौन सीट पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं पर सबकी नजर है।
  • जिला निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि सुबह शुरुआत में डाक मतों की गणना व आठ बजकर तीस मिनट से ईवीएम मशीनों से गणना की जाएगी।
  • चुनाव में जनपद की यमकेश्वर विधानसभा सीट पर पांच प्रत्याशी, पौड़ी सीट के लिए आठ, श्रीनगर सीट सात प्रत्याशी, चौबट्टाखाल नौ प्रत्याशी, लैंसडौन सात प्रत्याशी तथा कोटद्वार विधानसभा सीट पर ग्यारह प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा।
  • चौबट्टाखाल सीट से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज चुनावी मैदान में हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस के प्रत्‍याशी केसर सिंह नेगी मैदान में हैं।
  • मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यालय स्थित आइटीआइ भवन में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद कर दी गई है।पौड़ी जिले में यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडौन और कोटद्वार सीट शामिल है। जिसका नतीज आज जनता के सामने आने वाला है। श्रीनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष गणेश गोदियाल और भाजपा से कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत चुनाव लड़ रहे हैं।लैंसडौन सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू और मिस ग्रैंड इंटरनेशनल रहीं अनुकृति गुसाईं चुनावी मैदान में हैं। भाजपा से निष्कासित होने के बाद हरक सिंह रावत ने बहू अनुकृति गुंसाई समेत कांग्रेस ज्वाइन की थी। यहां से भाजपा प्रत्‍याशी दलीप रावत मैदान में हैं।

    पौड़ी जिले की कोटद्वार सीट से पूर्व सीएम भुवन चंद खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी चुनाव लड़ रही हैं। 2017 में वह भाजपा के टिकट पर यमकेश्वर विधानसभा से विधायक बनीं थीं। वह कोटद्वार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.