हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव मे भागीदारी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा उत्तराखंड भाजपा के 20 से ज्यादा सांसद, विधायक, पदाधिकारी भी प्रचार के लिए जाएंगे। हिमाचल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टार प्रचारक के तौर पर प्रचार करेंगे। पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों के नामों की सूची जारी की है। जिसमें उत्तराखंड से केवल धामी को ही स्टार प्रचारक बनाया गया है। धामी उत्तराखंड से सटे इलाकों में प्रचार प्रसार करने जाएंगे। इसके साथ ही धामी की कई जनसभाएं और रैली आयोजित होंगी।
उत्तराखंड भाजपा के भाजपा से सांसद, केबिनेट मंत्री, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और संगठन के पदाधिकारी भी प्रत्याशियों के पक्ष मे चनाव प्रचार करेंगे। पार्टी की ओर से 20 और लोगो को हिमाचल चुनाव प्रचार में सहयोग के लिए भेजा हैं । पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को इस टीम के समन्वय की ज़िम्मेदारी दी गई है। हिमाचल चुनाव में सहभागिता करने वाले सदस्यों मे सांसद अजय टम्टा, नरेश बंसल , धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, शिव अरोड़ा , प्रमोद नैनवाल,सहदेव पुंडीर,भूपाल राम टम्टा, फ़क़ीर राम टम्टा, मोहन सिंह बिष्ट, शक्ति लाल शाह,दुर्गेश्वर लाल, मुन्ना सिंह चौहान, बृजभूषण गैरोला, आदेश चौहान, ख़ज़ान दास, अरविंद पांडेय, कैलाश शर्मा, बलवंत सिंह भौरियाल व देहरादून की ज़िला पंचायत अध्यक्ष देहरादून मधु चौहान शामिल है। चौहान ने बताया की उत्तराखण्ड की तीस लोगो की एक टीम सितंबर माह से ही हिमाचल में चुनाव प्रबंधन में जुटी है। टीम के समन्वयन का कार्य प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी देख रहे है।