



मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह कमलनाथ सरकार को गिराने की साजिश रच रही रही है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार उन्होंने इसे लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा आरोप लगाते हुए उन्हें साजिश का मास्टमाइंड बताया है। उन्होंने कहा कि कई वीडियो और ऑडियो वायरल हो रहे हैं जो उनकी भूमिका को उजागर करती हैं।भाजपा पर आगे आरोप लगाते हुए पटवारी ने कहा कि पार्टी लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। मोदी जी एक अलग तरह की राजनीति की बात करते हैं इस तरह की राजनीति वह करना चाहते हैं। हमारे विधायकों को 50.60 करोड़ रुपये की पेशकश की जा रही है। हमारे कुछ विधायक बेंगलुरु में हैं लेकिन वे हमारे साथ हैं।
इससे पहले पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता हरियाणा के एक होटल में आठ विधायकों को लेकर गए हैं। वहीं दिग्विजय सिंह दिल्ली से भोपाल के लिए निकल गए हैं। वहां यहां पहुंचकर सीएम कमलनाथ से आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। भोपाल निकलने पहले उन्होंने कहा सरकार को खतरा नहीं इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। सभी विधायक वापस आ जाएंगे। पटवारी से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि भाजपा का एक बड़ा नेता बहुजन समाज पार्टी ;बसपा के विधायक को एक चार्टर्ड फ्लाइट में दिल्ली ले गया है। उन्होंने यह आरोप लगाया कि भाजपा ने कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश की। वहीं भाजपा ने इसे खारिज किया है।