onwin giriş
Home उत्तराखंड चारधाम यात्रा देश

भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

यमुनोत्री धाम के कपाट आज गुरुवार को भैया दूज पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर नौ मिनट पूजा-अर्चना व विधि विधान के साथ बंद किए गए।

इस अवसर पर खरसाली से शनि महाराज की डोली अपनी बहन यमुना को मिलने और लेने के लिए यमुनोत्री धाम पहुंचाई गई। इस दौरान तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ी करीब 2000 श्रद्धालु का कपाट बंद होने के अवसर पर यमुनोत्री धाम में मौजूद रहे।

कपाट बंदी के बाद मां यमुना की डोली खरशाली के लिए रवाना हो गई। इस वर्ष यमुनोत्री धाम में 4.78 लाख यात्री पहुंचे। इससे पहले गुरुवार को केदारनाथ और बुधवार को गंगोत्री धाम के कपाट बंद हो चुके हैं।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.