onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

 बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम की तर्ज पर अब हनोल स्थित महासू देवता और अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर मंदिर के विकास हेतु मास्टर प्लान तैयार कर उनका विकास किया जाएगा।

देहरादून – बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम की तर्ज पर अब हनोल स्थित महासू देवता और अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर मंदिर के विकास हेतु मास्टर प्लान तैयार कर उनका विकास किया जाएगा। प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को प्रेस को जारी अपने एक बयान में कहा है कि बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम की तर्ज पर अब हनोल स्थित महासू देवता और अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर मंदिर के विकास हेतु भी मास्टर प्लान तैयार कर उनका विकास किया जाएगा।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आई. एन. आई. से केदारनाथ धाम में वास्तुविद सेवाएं ली गई हैं। क्योंकि हनोल स्थित महासू देवता और अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर मंदिर का विकास केदारनाथ धाम की तर्ज पर किया जाना है। इसलिए उसकी एकरूपता के दृष्टिगत आई.एन.आई. को सिंगल सोर्स के माध्यम से अनुमति प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। अनुमति मिलते ही हनोल और जागेश्वर मंदिर का मास्टर प्लान तैयार कर बद्रीनाथ-  केदारनाथ की तर्ज पर उनका विकास किया जाएगा।

Similar Posts

© 2015 News Way· All Rights Reserved.