



इरफान खान के ठीक एक दिन बाद बॉलीवुड ने अपना एक और सितारा खो दिया। सिनेमाजगत में अपनी खास जगह बनाने वाले अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। ऋषि कपूर को बुधवार देर रात तबीयत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद आज उनका निधन हो गया। ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड सकते में है।
अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के साथ कई फिल्मों में काम किया है। ऋषि के निधन की खबर की पुष्टि अमिताभ बच्च ने ट्वीट करके दी। अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ वो चले गए.. ऋषि कपूर… वो चले गए.. उनका निधन हो गया। मैं टूट गया हूं।’