



जिगर के टुकड़े पर ममता किस कदर बरसती है इसका कोई सानी नहीं हुआ। लेकिन यह एक कलयुगी मां का चेहरा भी सामने आया है। जिसने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दी हैं। चमोली जनपद के गोपेश्वर क्षेत्र में एक मासूम को कोई एक आवासीय मकान की छत पर छोड़ गया। जब बच्चेक ी रोने की आवाज आई तो लोगों को नवजात का पता चला। पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने नवजात को 108 वाहन की मदद से जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया।
यह वाकया नगर क्षेत्र से सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोठियालसैंण में हुआ। जानकारी के मुताबिक बच्चे की पैदाइश कुछ ही घंटे पहले की लग रही थी। स्थिति खराब होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती कराया। हालांकि उपचार के बाद अब बच्चा स्वस्थ्य है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।