



विजयादशमी पर आयोजित सभी मंदिर समितियों की आयोजित बैठकों में आज यह निर्णय लिया गया। गंगोत्री मंदिर समिति की बैठक में धाम के कपाट अन्नकूट के अवसर पर 15 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे बंद किए जाएंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे मां गंगा की डोली मुखबा के लिए रवाना होगी तथा भैया दूज पर 16 नवंबर को मुखबा स्थित गंगा मंदिर में मां गंगा की मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। यमुनोत्री धाम के कपाट 16 नवंबर को भैयादूज पर दोपहर सवा बारह बजे अभिजीत लग्न पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।
चारो धामों के कपाट बंद होने की तिथियां-
गंगोत्री मंदिर – 15 नवंबर 2020 को दोपहर 12:15 बजे
यमुनोत्री – 16 नवंबर 2020 को दोपहर 12:15 बजे
बदरीनाथ धाम – 19 नवंबर 2020 को अपराह्न तीन बजकर 35
केदारनाथ धाम – 16 नवंबर 2020 को सुबह 5:30 बजे
मंदिर समिति के प्रवक्ता बागेश्वर उनियाल ने बताया कि इससे पूर्व मां यमुना के मायके खरशाली गांव से शनिदेव की डोली साढ़े सात बजे अपनी बहिन यमुना की डोली को लेने यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।